September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big Statement | 30 गायों की मौत पर बृजमोहन अग्रवाल ने कराया हवन, तो इधर मंत्री भगत ने दिया बड़ा बयान

1 min read
Spread the love

CG Big Statement | Brijmohan Aggarwal performed Havan on the death of 30 cows, while Minister Bhagat gave a big statement.

रायपुर। प्रदेश में आने वाले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोनों पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। चुनाव के पास आते ही नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और निशाना भी साध रहे हैं। इस बीच मंत्री अमरजीत भगत 30 गायों की मौत पर बृजमोहन अग्रवाल के हवन करने पर निशाना साधते हुए कहा कि, भगवान उनको सद्बुद्धि दे। मंत्री भगत ने भाजपा और विधायक बृजमोहन अग्रवाल पर तंज कस्ते हुए कहा कि, भाजपा को 15 साल तक मौका मिला लेकिन उन्होंने गौ माता के लिए कुछ भी नहीं किया।

मंत्री भगत ने आगे कहा कि भाजपा ने गौठान में गौ माता के बैठने की व्यवस्था नहीं की । भाजपा शासनकाल में गौ शाला के मालिक मोटे हो गए थे, गौ माता मर रही थी। हम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। हमने गोबर खरीदी की शुरुआत की। भाजपा ने गौ माता के लिए कुछ भी नहीं किया।

बता दें कि, राजधानी रायपुर में 2 सितंबर को हुए कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद फेंके गए खाने को खाने से 30 गायों की मौत पर शोक जताते हुए पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दुःख जताते हुए हवन किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *