September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Big Statement | एक साल के बचे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां-कहां से हटाएंगे INDIA – दीपक बैज

1 min read
Spread the love

Big Statement | Where will Prime Minister Narendra Modi remove India from in the remaining one year term – Deepak Baij

रायपुर। इंडिया और भारत की चर्चा के बीच कांग्रेस ने केंद्र सरकार से सवाल किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अपने एक साल के बचे कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहां-कहां से इंडिया हटाएंगे। वहीं, मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा नेता भारत और इंडिया की चर्चा कर रहे हैं। चौबे ने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। जब प्रदेश में महंगाई की चर्चा होती है, बेरोजगारी और अराजकता की चर्चा होती है, तब भाजपाकी तरफ से सांप्रदायिक को बढ़ावा देकर दंगा फैलाने की बातें होती हैं। लोगों का ध्यान भटकने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस देश में भारत कहने में ना किसी को हिचक है, ना किसी को इंडिया के रूप में जानने में हिचक है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन से पीएम मोदी और भाजपा इतने भयभीत हो चुके हैं कि देश का ही नाम बदलने की सोच रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने में 14304 करोड़ का अनुमानित खर्च आ सकता है। अगर इंडिया नाम में बदलाव किया जाता है, तो कई संस्थानों और संगठनों का नाम बदलना पड़ेगा। इसरो, आइएएस, आइपीएस, आइआइटी, एसबीआइ जैसे नाम है। यहां तक की भारतीय नोट से भी इंडिया शब्द हटाना पड़ेगा, जिसके लिए फिर से एक बार नोटबंदी करनी होगी। बैज ने कहा कि भाजपा ने इंडिया शाइनिंग, मेक इन इंडिया जैसे नारे दिए, क्या भाजपा उसमें ही बदलाव करेगी? देश की जनता गर्व से कहती है कि आइ लव माय इंडिया, क्या पीएम मोदी भारतीय जनता के दिल में बसे इंडिया को हटा सकेंगे?

परिवर्तन यात्रा पर भाजपा खुद कन्फ्यूज –

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि वो खुद भी अभी कंफ्यूज हैं कि किस तरह से आपस में परिवर्तन किया जाए। नेता प्रतिपक्ष परिवर्तन हो गया, प्रदेश अध्यक्ष का परिवर्तन हो गया। चार-चार बार प्रभारी का परिवर्तन हो गया है। खुद के परिवर्तन के बारे में उन्हें ज्यादा सोचना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता इस बात को भली-भांति मान चुकी है कि भाजपा के 15 साल के बहुमत में उनके साथ धोखा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *