BREAKING NEWS | शव के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में बनी तनाव की स्थिति, प्रशासन की सूझबूझ से शांत हुआ माहौल

Spread the love

नीरज उपाध्याय/केशकाल :- केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंण्डेरापाल में एक बार फिर धर्मांतरित शव को दफनाने को लेकर ग्रामीणों व ईसाई समाज के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से बीमार चल रही 85 वर्षीय महिला कोतीबाई सलाम की बीती रात मौत हो गई थी। मृतिका के परिजन शव को अपनी निजी जमीन पर दफनाने की तैयारी में थे। ग्रामीणों को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने शव को गांव में दफनाने का विरोध किया। देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई थी।

इधर मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, थाना प्रभारी विनोद साहू समेत प्रशासन व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घण्टों तक चली समझाइश के बाद मृतिका के परिजन शव को केशकाल स्थिति श्मशान घाट में दफनाने के लिए सहमत हुए। फिलहाल शव को केशकाल के ईसाई शमशान घाट में शांतिपूर्ण रूप से दफन कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *