April 19, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Big News | 4 जवान घायल, घात लगाकर नक्सलियों ने की फायरिंग, इलाकें में सर्चिग तेज

Spread the love

4 soldiers injured, Naxalites fired in an ambush, search intensified in the area

बीजापुर। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर मिली है। वही, इस मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। इलाके में सर्चिंग तेजी से की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा कैम्प के ऊपर नक्सलियों ने फायरिंग कर बीजीएल दागे। सुरक्षाबलों द्वारा की गई। जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली मुठभेड़ छोड़कर भाग गए।

यह पूरा मामला कुटरू थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक करीब रात 11 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबल के कैम्प पर फायरिंग की है। वही, 2 घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है। 02 जवानों का बीजापुर जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

घायल जवानों के नाम –

1. टुकेश्वर ध्रुव हेड कांस्टेबल – निवासी धमतरी
2. ओम प्रकाश दीवान – गरियाबंद
3. आश्रित वट्टी हेड कांस्टेबल – कांकेर
4. जितेंद्र मंडावी हेड कांस्टेबल- कांकेर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *