September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

FIR On CG CM | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफआईआर, सीएम ने भी ली ट्वीटर पर चुटकी, जानियें पूरा मामला

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन मामले में FIR दर्ज होने पर CM भूपेश ने ट्वीट कर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राजनाथ सिंह के बेटे के ख़िलाफ़ प्रचार करें तो इतना तो होगा ही। दरअसल आज मुख्यमंत्री नोएडा में कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। डोर टू डोर कैंपेनिंग कर पंखुड़ी पाठक के पक्ष में उन्होंने वोट मांगा।

इस दौरान कोरोना गाइडलाइन को तोड़ने का हवाला देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। गौतमबुद्धनगर पुलिस के मुताबिक, नोएडा में आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कोविड मानदंडों का उल्लंघन किया गया, जिसे लेकर ये मामला दर्ज किया गया है।

मेरी अपनी सुरक्षा का घेरा, उत्तर प्रदेश का पुलिस महकमा और फिर मीडिया के दर्जनों साथी। उस पर गांव की तंग गलियां और लोगों का कांग्रेस के प्रति उत्साह।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने नोएडा से इस बार पंखुड़ी पाठक को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में यहां से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह विधायक हैं। उन्हें इस बार के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *