September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी तय,देर रात तक हो सकती है घोषणा

1 min read
Spread the love

छत्तीसगढ़ सहित 17 राज्यों की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को राज्यसभा का चुनाव होगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में जिन दो सीटों के लिए चुनाव होने है।उसमें एक सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा सदस्य हैं। वहीं दूसरी सीट पर भाजपा का कब्जा है।जशपुर राजपरिवार के राजा रणविजय सिंह जूदेव सदस्य हैं।इस बार विधानसभा में कांग्रेस की संख्या अधिक होने के चलते है भाजपा के कब्जे वाली सीट कांग्रेस के खाते में चली जाएगी। इस लिहाजा जिन दो सीटों पर चुनाव होने उन दोनों सीटों पर कांग्रेस का ही कब्जा हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ की 2 सीटों के लिए आज दिल्ली में मंथन जारी है।आज सुबह ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हो चुके है और शाम को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम भी दिल्ली रवाना हुए।सूत्रों के मुताबिक देर रात तक कांग्रेस छत्तीसगढ़ से अपने दोनों राज्यसभा प्रत्याशियों के नाम डिक्लेयर कर देगी।

ऐसा माना जा रहा है कि भूपेश बघेल के खास समर्थक एवं प्रदेश के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन का नाम लगभग फाइनल हो चुका है दूसरी सीट के लिए भारी कशमकश चल रही है।स्वभाविक रूप से मोतीलाल वोरा का नाम सबसे ऊपर है यदि उनकी उम्र को देखते हुए यदि उन्हें राज्यसभा नही भेजा गया तो दिल्ली से कोई चौकानें वाला नाम आ सकता है।

यदि छत्तीसगढ़ से दूसरे नाम का चयन होता है तो करुणा शुक्ला और विनोद वर्मा का नाम सबसे ऊपर है।

केंद्रीय नेतृत्व के तरफ से आने वाले नामो मे प्रियंका गांधी,रणदीप सिंग सुरजेवाला,मल्लिकार्जुन खड़गे,दिग्विजयसिंह आदि का नाम सबसे ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *