IT के छापे पर बोले सौम्या के पति सौरभ मोदी-परेशान कर रही है आयकर की टीम

Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया के पति सौरभ मोदी रविवार को अपने भिलाई स्थित निवास पर पहुंचे. भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेसीडेंसी में स्थित निवास को आईटी की टीम ने सील कर दिया है l

सौरभ मोदी ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा में आईटी की कार्रवाई को पूर्णत: राजनीतिक बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार में पावर में रहे अधिकारी के ऊपर की गई कार्रवाई के परिणाम स्वरूप उनपर कार्रवाई हो रही है. आईटी विभाग ने बिना सूचना के घर सील कर दिया, अब विभाग के अधिकारी सील खोलने के लिए सामने आने के बजाए उनसे चक्कर कटवा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *