आईटी छापा : पीसीसी अध्यक्ष मरकाम का बड़ा बयान, कहा- पूर्व सरकार में मलाईदार पदों पर रहे अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी छापामार कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है. नेताओं से लेकर कई अधिकारियों के खिलाफ आईटी ने शिकंजा कसा है. सियासी तौर पर इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच जुबानी जंग की शुरुआत भी हो गई है. लेकिन इस पूरे मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक बड़ा बयान देकर एक तरह से कार्रवाई को जायज बता दिया है.
मोहन मरकाम ने इस मामले में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व सरकार में जो अधिकारी मलाईदार पदों परे हैं, जिनकी तुती बोलती रही है उनके यहाँ छापा पड़ा है. आयकर विभाग की टीम अपना काम कर रही है.
Spread the loveChhattisgarh Berojgari Bhatta | Chief Minister Bhupesh Baghel’s big gift to youth, third installment of unemployment allowance released…