Rajnandgaon Road Accident | तीन सगे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

Rajnandgaon Road Accident | Three siblings died in a road accident.

राजनांदगांव। त्योहार की शॉपिंग करके घर लौट रहे तीन सगे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो सवार एक बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। कुल 4 लोगों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

मंगलवार शाम छुरिया थाना क्षेत्र के शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। बाइक पर संदीप साहू और उसकी दो बहनें भारती और टिकेश्वरी सवार थीं। तीनों छुरिया से त्योहार की खरीदारी कर अपने गांव गहिराभेड़ी लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, जबकि स्कॉर्पियो सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में संदीप और एक बहन की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरी बहन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो में सवार 65 वर्षीय कमल बंजारे की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक दोनों बहनें शादीशुदा थीं और त्योहार मनाने मायके आई थीं। उनका छोटा भाई उन्हें खरीदारी कराने छुरिया लेकर गया था, लेकिन लौटते समय एक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

पुलिस के अनुसार, हादसे के पीछे अंधेरा और तेज रफ्तार को संभावित वजह माना जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

एक ही परिवार के तीन भाई-बहनों की एक साथ मौत के बाद गांव गहिराभेड़ी में मातम पसरा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *