Raipur News | Dead body of a girl recovered from a pond in Lakhna village
रायपुर. रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव में तालाब से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थाना क्षेत्रों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की है। मर्ग कायम कर मामले की जांच जारी है।
