Chhattisgarh Rain Alert | The next 24 hours could be heavy in Chhattisgarh…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल-ओडिशा के मौसम सिस्टम के असर से रायपुर, बस्तर और दुर्ग संभाग में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। कई नदियां उफान पर हैं और डैमों से पानी छोड़ा जा रहा है।
लगातार बारिश से गरियाबंद में परिवार बाढ़ में फंस गया, नगर सेना ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। सारंगढ़ में 4 दिन बाद नाले में बहे दंपती के शव मिले। सिकासार और सोंढूर डैम से पानी छोड़ा गया है, जबकि कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
