July 9, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

कोंडागांव | ‘ऑपरेशन तलाश’ ने लौटाई घरों की रौनक ! कोंडागांव पुलिस की पहल से 32 बिछड़े परिवार फिर से जुड़े….

Spread the love

नीरज उपाध्याय/कोंडागांव:- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार समूचे प्रदेश में शुरू किया गया ऑपरेशन तलाश गुमशुदा व्यक्तियों, विशेष रूप से बालक- बालिका, महिलाओं, बुजुर्गों और अन्य कमजोर वर्गों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए एक राज्यव्यापी पहल है। इसी तारतम्य में कोण्डागांव पुलिस ने इस दौरान 32 गुमशुदा व्यक्तियों जिसमें 28 महिलाएं एवं 2 पुरुष को उनके परिजनों से मिलाया, जिनमें से कई को विभिन्न राज्यों से खोजकर लाया गया। कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय कुमार ने स्पष्ट किया है कि गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि हर लापता व्यक्ति अपने परिजनों तक सकुशल पहुंच सके।

बता दें कि कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार भापुसे के दिशा- निर्देश एवं नियमित समीक्षा के जरिए रणनीति तैयार कर प्रगति सुनिश्चित कर पुलिस बल को प्रेरित की गई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल ने मैदानी स्तर पर पुलिस टीमों का समन्वय स्थापित कर और तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित कर त्वरित निर्णय और सामुदायिक सहयोग ने अभियान को गति प्रदान की गई। इस अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों को खोजने के लिए मैदानी और तकनीकी दोनों स्तरों पर काम किया। मैदानी प्रयासों में पुलिस ने स्थानीय स्तर पर गहन तलाशी अभियान चलाए, जिसमें स्थानीय समुदाय, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया गया। गाँवों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी और पूछताछ की गई। तकनीकी रूप से, सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और डिजिटल डेटाबेस का उपयोग कर सटीक जानकारी जुटाई गई। सोशल मीडिया पर गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी साझा कर जनता से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त किए गए। चौबीसों घंटे सक्रिय हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की गई।

जानकारी देते हुए एएसपी के.डी पटेल ने बताया कि हमारी टीम ने महज 30 दिनों के भीतर 32 व्यक्तियों, जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिला शामिल थे, को दस्तायाब कर सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाया है। कई व्यक्तियों को अन्य राज्यों से खोजकर लाया गया। जिसमे सबसे ज्यादा दस्तयाब थाना विश्रामपुरी ने 09, थाना फरसगांव ने 07, थाना केशकाल 05, थाना कोण्डागांव में 05 को दस्तयाबी मे महत्वपूर्ण योगदान रहा इस दौरान थाना केशकाल, विश्रामपुरी व अन्तंपुर थाना के द्वारा दूरस्थ स्थान तमिलनाडु व मध्य प्रदेश से खोजबीन कर दस्तयाब किया गया। जिसके लिए अंतरराज्यीय समन्वय स्थापित कर गुमशुदा बालक बालिका, महिला/पुरूष को उनके अपनों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *