May 5, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

केशकाल | महतारी वंदन सम्मान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपाइयों ने लाभार्थी महिलाओं का किया सम्मान

1 min read
Spread the love
नीरज उपाध्याय/केशकाल:- लोकसभा चुनाव के तहत केशकाल मंडल अंतर्गत 3 बूथों में मंगलवार को बूथ स्तर की बैठक रखी गई थी। जहां भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम आगामी चुनाव हेतु बूथ स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्यो की समीक्षा की गई। साथ ही महतारी वंदन योजना के अंतर्गत गांव की लाभार्थी महिलाओं को श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए उन्हें बताया गया कि यदि केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी तो केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। इसके लिए आप सभी को 26 तारीख को भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाथ को प्रचंड बहुमत जीत दिलाना है।
ये रहे मौजूद-
इस दौरान मुख्य रूप से शक्तिकेन्द्र प्रभारी गोरखनाथ बघेल, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ राजकिशोर राठी, मंडल महामंत्री नवदीप सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेश सिन्हा, उल्लास साहू, दिनेश, जमुना बघेल, कमला नेताम, पीलाबाई जैन, प्रभा गौर, मनीषा सलाम एवं महिला मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। उपरोक्त जानकारी लोकसभा चुनाव केशकाल विधानसभा के मीडिया प्रभारी अजय मिश्रा से प्राप्त हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *