केशकाल | परीक्षा के दौरान कॉलेज में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक….

Spread the love

केशकाल। नगर स्थित शासकीय दंडकारण्य महाविद्यालय में शनिवार सुबह उस समय अचानक आग लग गई, जब महाविद्यालय में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही थीं। प्राचार्य कक्ष में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटना से कुछ समय के लिए परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही महाविद्यालय प्रशासन सतर्क हो गया और तत्काल इसकी सूचना केशकाल पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महाविद्यालय के कर्मचारियों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण आग को फैलने से रोक लिया गया और स्थिति पर शीघ्र ही काबू पा लिया गया। परीक्षा संचालन पर भी किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग से महाविद्यालय के महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फर्नीचर अथवा अन्य सामग्री को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *