खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत राज्य भंडारण निगम की बैठक ली, तिल्दा-नेवरा व चांपा में 50-50 हज़ार मीट्रिक टन के दो गोदाम हेतु दी स्वीकृति
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने राज्य भंडारण निगम की बैठक लेकर निगम के कार्यों की समीक्षा की तथा विभिन्न कार्यों हेतु स्वीकृति दी। इस बैठक में घोषणा करते हुए खाद्य मंत्री ने तिल्दा-नेवरा व चांपा में 50-50 हज़ार मीट्रिक टन के दो गोदामों के निर्माण हेतु स्वीकृति दी। साथ ही उन्होंने लॉजिस्टिक वेयरहाउस दुर्ग व सूरजपुर में राज्य भंडारण निगम द्वारा दस साल के लिये बिज़नेस एश्योरेंस दिया। साथ ही खाद्यमंत्री अमरजीत भगत ने राजधानी नवा रायपुर में एनबीएल टेस्टिंग लैब निर्माण के लिये दो एकड़ ज़मीन हेतु स्वीकृति की घोषणा की। साथ बैठक में उन्होंने धान भंडारण व उठाव की वस्तु स्थिति की जानकारी ली।
कोरोना संकटकाल में राज्य भंडारण की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है, इस दौरान उन्होंने निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने खाद्यान्न के भंडारण व वितरण हेतु जी-तोड़ मेहनत किया था, ताकि कोई अव्यवस्था न हो और ज़रूरतमंदों तक खाद्य सामग्रियां पहुँचे। संकट काल पूरे समर्पण के साथ कार्य करने के लिये खाद्यमंत्री राज्य भंडारण निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
रायपुर में हुए इस बैठक में खाद्य विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राज्य भंडारण निगम के प्रबंध निदेशक एलेक्स पॉल मेनन, राज्य भंडारण निगम के सचिव व महाप्रबंधक आर. के. सिंह एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Spread the loveChhattisgarh | Naxalites again kill villager, try to spread panic before elections राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र…