Chhattisgarh | Suspicious death of CAF soldier in Dhamtari…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Dhamtari से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. CAF के जवान जागेश्वर प्रसाद की लाश शहर की पिंक सिटी कॉलोनी में किराए के मकान में फांसी पर लटकी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
बताया जा रहा है कि जवान हाल ही में बंगाल और असम चुनाव ड्यूटी पूरी कर छुट्टी पर घर लौटा था. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही दिनों बाद ऐसा दर्दनाक मामला सामने आएगा. सूचना मिलते ही Chhattisgarh Armed Force और पुलिस महकमे में हलचल मच गई.
पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है. आखिर जवान ने यह कदम क्यों उठाया… इस सवाल का जवाब हर कोई तलाश रहा है.
