Chhattisgarh | राजनांदगांव से सामने आया चौंकाने वाला किडनैप कांड

Spread the love

Chhattisgarh | Shocking kidnapping case comes to light from Rajnandgaon

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Rajnandgaon से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी Phoolbasan Bai Yadav को कथित तौर पर बात करने के बहाने कार में बैठाया गया और फिर हाथ-मुंह बांधकर ले जाया जा रहा था। लेकिन किस्मत और पुलिस की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।

चिखली चौकी में रूटीन चेकिंग के दौरान जैसे ही कार रोकी गई, अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। आरोपी पहले “मिर्गी का दौरा” बताकर बचने की कोशिश करते रहे, लेकिन पहचान होते ही पूरा किडनैप प्लान बेनकाब हो गया। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पूरे इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *