Chhattisgarh | साय की दो बड़ी मुलाकातें, पहले राज्यपाल फिर पूर्व राज्यपाल

Spread the love

Chhattisgarh | Sai had two important meetings, first with the Governor and then with the former Governor

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ओडिशा दौरे में सोमवार को दो अहम मुलाकातें हुईं। भुवनेश्वर के लोक भवन में उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक विषयों के साथ छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहयोग और विकास को लेकर चर्चा हुई।

इसके बाद सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके भुवनेश्वर स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की। साय ने उनका कुशलक्षेम जाना और छत्तीसगढ़ में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर उनका मार्गदर्शन लिया।

साय का यह ओडिशा दौरा ऐसे समय हुआ है जब दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच सहयोग और महानदी से जुड़े मुद्दे भी चर्चा में हैं। हाल के दिनों में साय ने महानदी विवाद को जल्द सुलझने की उम्मीद जताई थी, हालांकि इन दोनों मुलाकातों के आधिकारिक विवरण में महानदी विवाद को चर्चा का विषय नहीं बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *