Raipur Big News | राजभवन में होने वाली गृह विभाग की समीक्षा बैठक स्थगित, जानिये वजह…

Spread the love

 

रायपुर । राजभवन में होने वाली गृह विभाग की समीक्षा बैठक आज नहीं होगी। गृहमंत्री के क्वारंटीन में होने की वजह से इस बैठक को स्थगित किया गया है।

आपको बता दें कि राज्यपाल ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गृह विभाग की बैठक का प्रस्ताव भेजा था। आज ये बैठक होने वाली थी, लेकिन बैठक अचानक से स्थगित कर दी गयी।

राजभवन सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू फिलहाल क्वारंटीन में है, लिहाजा इस बैठक को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस बैठक में गृहमंत्री के अलावे डीजीपी और अन्य शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी होनी थी, लेकिन गृहमंत्री के मौजूद नहीं रहने की वजह से बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि ताम्रध्वज साहू के क्वारेंटाइन अवधि समाप्त होने के बाद यह समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *