Chhattisgarh | 10 हजार लेते धराया रीडर!

Spread the love

Chhattisgarh: Reader caught taking Rs 10,000!

कोंडागांव. कोंडागांव के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। नामांतरण के एक मामले में 70 हजार रुपये की मांग का आरोप है।

शिकायतकर्ता बिस्सूलाल नेताम के मुताबिक, पिता और बुआ का नाम रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए रीडर ने 70 हजार रुपये मांगे थे। मजबूरी में वह पहले ही दो किश्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था।

इसके बाद उसने पूरे मामले की शिकायत ACB से कर दी। जांच में आरोप सही मिलने पर टीम ने जाल बिछाया और तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते ही आरोपी को दबोच लिया।

ACB की कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

डीएसपी चंद्रशेखर ध्रुव ने बताया कि शुरुआती जांच में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका सामने नहीं आई है, लेकिन विवेचना जारी है। अगर आगे किसी और की संलिप्तता मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

आरोपी को विशेष न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *