Chhattisgarh: Rain, thunderstorms and winds of up to 60 mph are expected for five days.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब बड़ा यू-टर्न लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट ने लोगों की टेंशन भी बढ़ा दी है और राहत की उम्मीद भी जगा दी है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 5 मई के आसपास सिस्टम और ज्यादा एक्टिव हो सकता है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यानी बाहर निकलने वालों और किसानों दोनों को अलर्ट रहने की जरूरत है।
राजधानी रायपुर भी इस बदलाव से अछूता नहीं रहेगा। शहर में बादल छाने, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर दिख सकता है। तापमान भले 42 डिग्री के आसपास रहे, लेकिन मौसम के अचानक बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। अब सवाल यही क्या मई की शुरुआत में छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून की एंट्री होने वाली है?
