Chhattisgarh | Police now keeping an eye on drug money!
रायपुर। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने अब इसके फाइनेंशियल नेटवर्क पर फोकस बढ़ा दिया है। रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की वित्तीय जांच पर राज्यस्तरीय कार्यशाला हुई।
कार्यशाला में प्रदेशभर से 70 पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को बताया गया कि नशे का पैसा कहां से आ रहा है, कहां जा रहा है और उससे कौन-कौन सी संपत्तियां बनाई जा रही हैं, इसकी जांच कैसे की जाए।
ADG नारकोटिक्स अमित कुमार ने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने के साथ उनकी अवैध संपत्तियों की पहचान और जब्ती भी जरूरी है, ताकि पूरे वित्तीय नेटवर्क को तोड़ा जा सके।
कार्यशाला में इनकम टैक्स और नारकोटिक्स विभाग के विशेषज्ञों ने वित्तीय लेन-देन, GST डेटा और अवैध धन की पहचान से जुड़े तरीकों की जानकारी दी।
पुलिस का फोकस अब नशे की सप्लाई के साथ उसके पैसे के नेटवर्क तक पहुंचने पर भी रहेगा।
