Chhattisgarh Reform Utsav | अब गांव खुद तय करेगा, पहले कौन सा विकास काम होना चाहिए?

Spread the love

Chhattisgarh Reform Festival | Now the village itself will decide which development work should be done first?

रायपुर। अब गांव के विकास का रोडमैप सिर्फ दफ्तरों में नहीं बनेगा। 2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान यानी VGPP तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ग्राम सभा में ग्रामीणों से पूछा जाएगा कि गांव में सबसे जरूरी काम क्या हैं, कहां कमी है और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल कैसे हो सकता है। इन्हीं सुझावों को पंचायत की आगामी विकास योजना में शामिल किया जाएगा।

अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर जरूरतों की पहचान, स्थल सत्यापन और ग्रामीणों से चर्चा होगी। दिसंबर में तैयार VGPP का प्रारूप ग्राम सभा के सामने रखा जाएगा और ग्रामीणों की सहमति के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

जल सुरक्षा, सड़क-पुलिया जैसी ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका और मौसम से होने वाले नुकसान को कम करने वाले कामों पर खास फोकस रहेगा। 375 अनुमेय कार्यों में से गांव की जरूरत के हिसाब से काम चुने जा सकेंगे।

योजना का विकासखंड और जिला स्तर पर समेकन 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *