Chhattisgarh | पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम विष्णु देव साय ने किया ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025’ का शुभारंभ

Spread the love

Chhattisgarh: On PM Modi’s birthday, CM Vishnu Dev Sai launched ‘Cleanliness is Service Fortnight 2025’.

रायपुर, 17 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता के लिए समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि समाज के हर नागरिक का कर्तव्य है। “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” के दौरान पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान और सफाई कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का संकल्प लिया है। यह पखवाड़ा उसी संकल्प को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्टालों का अवलोकन और महिलाओं को प्रोत्साहन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग और स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने पीएम आवास योजना (शहरी) 2.0, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा प्रबंधन मॉडल और स्व-सहायता समूह द्वारा बनाए गए उत्पादों की जानकारी ली।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने “खुशियों का ठेला” के अंतर्गत महिला वेंडर्स को ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस भी प्रदान किया और उन्हें प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री सुनील सोनी और महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *