Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में पहली बार खिलाड़ी को 50 लाख

Spread the love

Chhattisgarh | For the first time in Chhattisgarh, a player will be awarded Rs 50 lakh.

कोरबा. कोरबा के छोटे से गांव से निकली संजू देवी आज पूरे देश की स्टार बन गई हैं। जिस खिलाड़ी ने कबड्डी वर्ल्ड कप और एशियन चैंपियनशिप में भारत को जीत दिलाई, उसे अब छत्तीसगढ़ सरकार ने 50 लाख रुपये देकर सम्मानित किया है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने खुद चेक सौंपा और साफ कहा ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है। खास बात ये है कि राज्य में पहली बार किसी खिलाड़ी को इतनी बड़ी प्रोत्साहन राशि दी गई है।

संजू वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप फाइनल में 35 में से 16 प्वाइंट अकेले दिलाए और MVP बनीं। गरीबी और संघर्ष से निकलकर यहां तक पहुंचने वाली संजू की कहानी अब हर युवा के लिए मोटिवेशन बन गई है।

बिलासपुर की अकादमी में ट्रेनिंग लेने वाली ये खिलाड़ी अब साबित कर चुकी है कि टैलेंट गांव में भी होता है, बस मौका मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *