Chhattisgarh: New twist in 3-year-old MMS case
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित MMS विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव खुद थाने पहुंच गए और जांच के लिए अपना फोटो और वीडियो सैंपल दे दिया।
दरअसल 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दिख रहे युवक को लेकर भाजपा ने दावा किया था कि वह देवेंद्र यादव हैं। हालांकि विधायक लगातार इसे फर्जी और मॉर्फ्ड बताते रहे हैं।
अब करीब 3 साल बाद जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने सैंपल लिया है, ताकि वायरल वीडियो की सच्चाई साफ हो सके।
थाने पहुंचने से पहले विधायक ने कहा कि उन्होंने पहले ही FIR दर्ज कराई थी, लेकिन जांच में देरी हो रही है। उन्होंने नोटिस पर भी सवाल उठाए और कहा कि नोटिस मिलने का समय ही गलत था।
देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि वह शुरू से ही निष्पक्ष जांच चाहते हैं और हर तरह से सहयोग करने को तैयार हैं।
बता दें कि पहले भी एक फॉरेंसिक जांच में यह दावा किया गया था कि वीडियो में दिख रहा शख्स विधायक नहीं है। इसके बावजूद मामला अभी तक पूरी तरह क्लियर नहीं हो पाया है।
यानी अब MLA खुद सामने आकर जांच में शामिल हुए हैं, जिससे इस हाई प्रोफाइल केस में फिर से हलचल बढ़ गई है।
