Chhattisgarh | New posting of 38 section officers in the ministry
रायपुर. रायपुर में छत्तीसगढ़ मंत्रालय से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 38 अनुभाग अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।
आदेश के मुताबिक अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अलग-अलग विभागों में पदस्थ किया गया है। इस फेरबदल में गृह, वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, जल संसाधन, वन, चिकित्सा शिक्षा, परिवहन, खनिज साधन और मछली पालन समेत कई विभाग शामिल हैं।
यानी मंत्रालय के कई अहम विभागों में अब अनुभाग अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नई पदस्थापना का असर विभागीय कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है।


