Chhattisgarh: Major attack on drug dealers… 226 kg of marijuana recovered from pickup
महासमुंद। Mahasamund से नशे के कारोबार पर बड़ा वार हुआ है। सिंघोड़ा पुलिस ने हाईवे पर ऐसी कार्रवाई की, जिसने तस्करों के होश उड़ा दिए। सफेद पिकअप में फल-सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 226.600 किलो गांजा पुलिस ने पकड़ लिया।
मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस ने NH-53 पर सिल्की ढाबा के पास घेराबंदी की और संदिग्ध पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान 7 प्लास्टिक बोरियों में छिपे 111 पैकेट मिले, जिनमें करोड़ों का गांजा भरा था। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने गांजे के साथ पिकअप, मोबाइल और अन्य सामान समेत कुल 1 करोड़ 22 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी Maharashtra के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो Odisha से माल लेकर जा रहे थे।
अब दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
