Chhattisgarh | धान घोटाले में 7 पर FIR!

Spread the love

Chhattisgarh: FIR against 7 in paddy scam!

रायपुर। Janjgir से धान खरीदी में बड़ा खेल सामने आया है। समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान में ऐसा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया कि पूरे सहकारिता विभाग में हड़कंप मच गया। जांच में किरीत, बिर्रा और कड़ारी खरीदी केंद्रों से करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपए का घोटाला सामने आया है।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि रिकॉर्ड में सब ठीक दिखाया गया, लेकिन जब स्टॉक की जांच हुई तो 4714 क्विंटल से ज्यादा धान गायब मिला। यानी कागजों में धान था, गोदाम में नहीं।

जांच के बाद प्रभारी, प्रबंधक, कंप्यूटर ऑपरेटर और हमाल समेत 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस पूरे खेल में और कौन-कौन शामिल है।

बताया जा रहा है कि कुछ केंद्र पहले भी विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार करोड़ों का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *