Chhattisgarh Heatwave | Meteorological Department issues heatwave alert
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अब लोगों की हालत खराब करने वाली है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में तापमान 5 डिग्री तक बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर समेत कई जिलों में लू चलने के आसार हैं। राजधानी रायपुर में आज तापमान 41°C तक पहुंच सकता है।
हालांकि बीच-बीच में कुछ इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश भी हो सकती है, लेकिन गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के बाद केरल पहुंच सकता है।
बीते दिनों हल्की बारिश के बाद अब फिर से प्रदेश में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी। बिलासपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 43°C रिकॉर्ड किया गया।
