Chhattisgarh | दो उप सचिवों के विभाग बदले

Spread the love

Chhattisgarh | Departments of two deputy secretaries changed

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने दो उप सचिव स्तर के अधिकारियों के विभाग बदलते हुए नए प्रभार सौंप दिए हैं। इसके साथ ही कुछ अवर सचिवों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, श्रीमती सूर्य किरण अग्रवाल को पशुधन विकास विभाग से हटाकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज कुमार मिश्रा को उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर पशुधन विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

इससे पहले सरकार ने दो अवर सचिवों को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा था। हेमंत पांडे को सामान्य प्रशासन विभाग के साथ जन शिकायत निवारण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं विमल कुमार शांडिल्य को योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मंत्रालय में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और विभागीय कामकाज को गति देने की कवायद माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *