Chhattisgarh | Coal mafia hidden in the forest exposed
कोरिया। कोरिया के देवखोल जंगल में अवैध कोयला खनन का बड़ा खेल पकड़ा गया है। प्रशासन की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर 6 टन से ज्यादा कोयला जब्त कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि टीम को सुरंगों के अंदर घुसकर कार्रवाई करनी पड़ी, जिससे साफ हो गया कि पूरा काम संगठित तरीके से चल रहा था।
मौके से फावड़ा, पंप, पाइप और बिजली के तार जैसे उपकरण भी मिले हैं, जो बता रहे हैं कि ये कोई छोटा खेल नहीं था। पहले भी यहां खदानों को बंद किया गया था, लेकिन माफिया बार-बार इन्हें खोलकर अवैध खनन कर रहे हैं।
अब प्रशासन सख्त हो गया है लगातार निगरानी और कार्रवाई की बात कही गई है। साथ ही ग्रामीणों को वैकल्पिक रोजगार देकर इस अवैध धंधे से दूर रखने की कोशिश भी तेज कर दी गई है।
