Chhattisgarh | जनगणना 2027 की तैयारियों में बड़ा अपडेट…

Spread the love

Chhattisgarh | Big update in preparations for Census 2027…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन रिजल्ट में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई जिले तेजी से काम पूरा कर रहे हैं, वहीं बड़े शहर पीछे रह गए हैं।

राज्य में अब तक 60% से ज्यादा मकान सूचीकरण का काम पूरा हो चुका है। सबसे बड़ा कमाल गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले ने किया है, जिसने 100% टारगेट पूरा कर पूरे राज्य में नंबर-1 जगह बना ली है।

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने इस प्रदर्शन पर खुशी जताई और मैदानी टीमों को बधाई दी, लेकिन साथ ही रायपुर, भिलाई जैसे बड़े नगर निगमों की धीमी प्रगति पर नाराजगी भी जताई।

रायपुर में अभी सिर्फ करीब 10% काम ही पूरा हो पाया है, जबकि भिलाई और रिसाली जैसे शहरों की स्थिति और भी कमजोर है। दूसरी तरफ जशपुर और मोहला-मानपुर जैसे जिले लगभग पूरा काम खत्म करने के करीब हैं।

सरकार ने साफ कहा है कि डिजिटल मॉनिटरिंग और सख्त फील्ड वर्क से इस राष्ट्रीय काम को जल्द पूरा करना होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *