Chhattisgarh | जल्द शुरू होगा 24 घंटे चलने वाला CM हेल्पलाइन नंबर

Spread the love

Chhattisgarh: 24-hour CM helpline number to be launched soon

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब आपकी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी। CM विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान किया है कि राज्य में जल्द 24 घंटे चलने वाला CM हेल्पलाइन नंबर शुरू होने जा रहा है।

इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या या शिकायत दर्ज कर सकेगा और खास बात ये है कि हर शिकायत के निपटारे के लिए टाइम लिमिट तय होगी। अगर तय समय में काम नहीं हुआ, तो जिम्मेदार अफसर पर सीधे कार्रवाई होगी। यानी अब लापरवाही करना अधिकारियों को भारी पड़ सकता है।

CM साय ने ये भी कहा कि सरकार चाहती है कि आम लोगों की दिक्कतों का जल्दी और सही समाधान हो, इसलिए ये सिस्टम लागू किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *