CG Train Cancelled | रेल यात्रियों की लिए बड़ी खबर ….

Spread the love

CG Train Cancelled | Big news for rail passengers….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में ऑटो सिग्नलिंग और मेंटेनेंस कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई को 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। ऐसे में बिलासपुर, रायपुर, कोरबा और गेवरा रोड रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।

रेलवे के अनुसार भाटापारा-हथबंध सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये 8 ट्रेनें रहेंगी रद्द

* 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू (19 जुलाई)
* 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (19 जुलाई)
* 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (19 जुलाई)
* 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू (18 व 19 जुलाई)
* 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (18 व 19 जुलाई)
* 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (18 व 19 जुलाई)
* 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू (18 जुलाई)
* 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू (19 जुलाई)

2 ट्रेनें रहेंगी शॉर्ट टर्मिनेट

* 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू (18 व 19 जुलाई) बिलासपुर से चलेगी, गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
* 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू (18 व 19 जुलाई) बिलासपुर में समाप्त होगी, बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *