Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ी भाषा को लेकर CM साय ने कही बड़ी बात!

Spread the love

Chhattisgarh | CM Sai said a big thing about Chhattisgarhi language!

रायपुर। छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी में प्रदेश की माटी की खुशबू, पुरखों के संस्कार और लोगों की आत्मीयता बसती है। लोकगीत, लोककथाएं, तीज-त्योहार और परंपराएं हमारी भाषा की मिठास को दर्शाती हैं। यही भाषा पीढ़ियों से संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है।

सीएम साय ने कहा कि किसी भी भाषा की असली समृद्धि उसके ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल और नई पीढ़ी से जुड़ाव में है। सिर्फ मातृभाषा पर गर्व करना ही काफी नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा के व्यवहार, साहित्य, शिक्षा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में भी जगह देनी चाहिए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर भाषा के मान-सम्मान को बढ़ाने और उसके संरक्षण-संवर्धन का संकल्प लें। ताकि छत्तीसगढ़ी की मिठास और सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *