Chhattisgarh | धान खरीदी पर तीसरी आंख की नजर, 40 हजार क्विंटल जब्त!

Spread the love

Chhattisgarh: Third eye on paddy procurement, 40,000 quintals seized!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के दौरान अवैध परिवहन और भंडारण करने वालों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगरानी के लिए बनाए गए ICC कमांड सेंटर की मदद से प्रदेशभर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। अब तक 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त किया जा चुका है।

23 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, निगरानी के दौरान कुल 1,362 अलर्ट जारी किए गए, जिनमें से 122 का निराकरण किया गया है। इसके अलावा 8 मिलों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

धान जब्ती के मामले में जशपुर सबसे आगे है। यहां 12,103 क्विंटल धान जब्त किया गया। महासमुंद में 6,150 क्विंटल, दुर्ग में 4,975, बलरामपुर में 2,982, राजनांदगांव में 2,798 और रायगढ़ में 2,528 क्विंटल धान जब्त हुआ है।

अलर्ट के मामले में कांकेर 186 के साथ सबसे आगे रहा। राजनांदगांव में 146, बिलासपुर में 140, बेमेतरा में 119 और कवर्धा में 107 अलर्ट जारी हुए।

सरकार का कहना है कि तकनीक के जरिए बिचौलियों, अवैध भंडारण और दूसरे राज्यों से धान लाकर खपाने जैसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि समर्थन मूल्य का लाभ वास्तविक किसानों को ही मिले।

26 नवंबर तक प्रदेश में 91,746 किसान 4,43,888 मीट्रिक टन धान बेच चुके हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *