Chhattisgarh | नर्सिंग की खाली सीटों पर फिर मौका, कब तक करें आवेदन?

Spread the love

Chhattisgarh: Another chance for vacant nursing seats, when should one apply?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की खाली सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे यानी मॉप-अप राउंड की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो रही है। अभ्यर्थी 20 नवंबर सुबह 11 बजे से 22 नवंबर 2026 दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस काउंसिलिंग में B.Sc. नर्सिंग, M.Sc. नर्सिंग, पोस्ट बेसिक B.Sc. नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

खास बात यह है कि इस बार नए अभ्यर्थी भी ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। पहले से पंजीकृत पात्र उम्मीदवारों को भी संस्था और विषय का दोबारा चयन करना होगा। सभी पात्र अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से विकल्प भरकर लॉक करना अनिवार्य है।

पहले चरण में प्रवेश ले चुके पात्र अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार सीट अपग्रेड करने का विकल्प भी मिलेगा। वहीं, B.Sc. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी इस चरण में पंजीयन कर संस्था का चयन कर सकेंगे। यह छूट सिर्फ B.Sc. नर्सिंग के लिए लागू होगी।

रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में बदलाव प्रवेश नियम 2026 के नियम 10 और 11 के अनुसार किया जाएगा।

काउंसिलिंग और सीट आवंटन से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट www.cgdme.in पर नजर रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *