Chhattisgarh | कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सौगात!

Spread the love

Chhattisgarh | Cashless treatment gift for employees!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को जल्द ही इलाज के खर्च की चिंता से बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य मंत्रिपरिषद ने कर्मचारियों और उनके आश्रित परिजनों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दी है। इस फैसले पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

6 नवंबर को फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचा। यहां पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग थी। खासकर गंभीर बीमारी या अचानक अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति में यह व्यवस्था बड़ी राहत देगी।

अब कर्मचारियों को इलाज के लिए पहले बड़ी रकम जुटाने और बाद में चिकित्सा प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया से गुजरने जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। इससे शासकीय सेवकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिल सकेगी।

इस दौरान फेडरेशन ने मुख्यमंत्री साय को अपने आगामी अभिनंदन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में पंकज पाण्डेय, सत्येंद्र देवांगन, अश्वनी चेलक, जय कुमार साहू, पीताम्बर पटेल, आलोक मिश्रा और संतोष कुमार वर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *