Chhattisgarh | दो गांवों को 48 लाख की सौगात, जानिए क्या-क्या बनेगा!

Spread the love

Chhattisgarh | Two villages get a gift of Rs 48 lakh, find out what will be built!

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवरात्रि के मौके पर कबीरधाम जिले के भलपहरी और अचानकपुर गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों से जमीन पर बैठकर बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और कुल 48 लाख 30 हजार रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।

भलपहरी में उप मुख्यमंत्री ने 5 लाख रुपए की लागत से बने अटल डिजिटल सेवा केंद्र और शासकीय प्राथमिक स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने से ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की राशि निकालने जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।

किस गांव में किन कामों की घोषणा?

भलपहरी में हाई स्कूल रोड पर सीसी रोड, प्राथमिक स्कूल में किचन शेड और अकालगरिहा पारा में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की गई।

वहीं, अचानकपुर में मंच निर्माण, सामुदायिक भवन, सीसी रोड और मैदान व गोठान के समतलीकरण सहित कई कार्य कराए जाएंगे।

बैगा परिवारों और किसानों पर भी बात

विजय शर्मा ने कहा कि गांवों में सड़क, बिजली, आवास और दूसरी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में बैगा आदिवासियों के आवास की राशि में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई की जानकारी भी दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बसाहटों तक सड़क और जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की बात कही।

उप मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि भोरमदेव शक्कर कारखाने को वित्तीय वर्ष 2025-26 में देश में सर्वाधिक रिकवरी वाला कारखाना बनने का गौरव मिला। उनके अनुसार, राज्य सरकार ने गन्ने का समर्थन मूल्य 425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *