Vishnu Deo Sai Statement | CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले सीएम ?

Spread the love

Vishnu Deo Sai Statement | What did the CM say on CJP’s protest?

रायपुर। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्व घुसकर माहौल बिगाड़ें। उन्होंने दावा किया कि पहले हुए एक आंदोलन में बड़ी संख्या में असामाजिक तत्व शामिल हो गए थे। इसी आशंका को देखते हुए इस बार विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कवर्धा में गन्ने की कीमत बढ़ाने के फैसले पर भी बात रखी। उन्होंने बताया कि किसान नेताओं से चर्चा के बाद गन्ने का दाम 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इसके बाद किसानों ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

वहीं, कांग्रेस नेता चरणदास महंत के 2028 का चुनाव जीतने के दावे पर साय ने तंज कसा। उन्होंने इसे ‘ख्याली पुलाव’ बताते हुए कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर है। उनके मुताबिक, जनता का भरोसा खोने के कारण कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है।

दूसरी ओर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने CJP के प्रदर्शन को लेकर विदेशी ताकतों और असामाजिक तत्वों की साजिश की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि इसी वजह से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और कांग्रेस को इस मामले में जवाब देना चाहिए। चौधरी ने सोनिया गांधी को लेकर भी टिप्पणी की।

दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर सरकार के सुरक्षा संबंधी दावों और विपक्ष पर लगाए गए आरोपों के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *