May 20, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

ASI ACCIDENT IN CG | महिला एएसआई की वाहन पेड़ से टकराई, 2 की हालत गंभीर, सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा

1 min read
Spread the love

 

कोरबा। नाबालिक युवती को महिला संप्रेक्षण गृह में छोड़कर आ रही महिला एएसआई की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 04 लोगों को चोट आई है और 2 की हालत गंभीर है।

दरअसल, दर्री थाने की गाड़ी मंगलवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार अंबिकापुर से लौटते वक्त यह हादसा हुआ है। यह गाड़ी अंबिकापुर महिला संप्रेक्षण गृह में नाबालिक युवती को छोड़ कर वापस आ रही थी।

इसी दौरान मोरगा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गईं। दुर्घटना में एक महिला एएसआई और महिला आरक्षक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं एक आरक्षक और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायलों का इलाज जारी है। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *