Chhattisgarh | CM Sai has a big plan in Singapore, what is going to happen in Chhattisgarh now?
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे के पहले दिन हरियाली और निवेश, दोनों पर फोकस रहा। गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों से मुलाकात में नवा रायपुर के बॉटनिकल गार्डन, शहरी हरियाली और ईको-टूरिज्म को लेकर चर्चा हुई।
साय ने सिंगापुर के अनुभवों का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में हरित क्षेत्रों और पर्यटन को बढ़ाने में करने की बात कही। इसके साथ ही लीडरशिप डिनर में उन्होंने सिंगापुर के कारोबारी जगत के सामने छत्तीसगढ़ में निवेश के मौके रखे और उद्योगों को निवेश का न्योता दिया।
अब 5 अक्टूबर को SING Forum 2026 और 6 अक्टूबर को CEO Roundtable में निवेश और आर्थिक साझेदारी पर आगे की बातचीत होगी।
