Har Ghar Jal Chhattisgarh | 2 अक्टूबर को गांवों को मिलेगा ‘हर घर जल’!

Spread the love

Har Ghar Jal Chhattisgarh | Villages will get ‘Har Ghar Jal’ on 2nd October!

रायपुर। 2 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई गांवों में सिर्फ ग्राम सभा नहीं होगी, बल्कि पेयजल योजनाओं को लेकर बड़ा कदम भी उठाया जाएगा। ‘हर घर जल’ रिपोर्टेड और पूरी हो चुकी योजनाओं को जल अर्पण कार्यक्रम के जरिए ग्राम पंचायतों को सौंपा जाएगा।

इसके लिए उन गांवों में कम से कम 15 दिन का सफल ट्रायल रन पूरा होना जरूरी होगा। इसके बाद ‘हर घर जल’ प्रमाणीकरण और योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जल जीवन मिशन ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि 2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा के दौरान ज्यादा से ज्यादा पात्र गांवों में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

हस्तांतरण से पहले योजना के जरूरी दस्तावेज, जल गुणवत्ता जांच, पूर्णता प्रमाण-पत्र, ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस मैनुअल और भविष्य के रखरखाव की जानकारी तैयार करनी होगी।

कार्यक्रम के बाद संबंधित सभी रिकॉर्ड जल जीवन मिशन के डिजिटल मॉड्यूल पर एक सप्ताह के भीतर अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *