Nepal Flood 2026 | नेपाल में भयानक बाढ़ से तबाही

Spread the love

Nepal Flood 2026 | Devastation caused by terrible floods in Nepal

रायपुर। नेपाल के रसुवा में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। अब तक 16 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं।

बाढ़ के तेज बहाव में वाहन बह गए, 19 पुल और 40 सड़कें क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है। 13 जलविद्युत परियोजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। राहत और बचाव के लिए नेपाली सेना के 15 हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं और 25 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

नेपाल में हालात बिगड़ने के बाद भारत ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बिहार के 6 जिलों में NDRF की टीमें भेजी गई हैं और कोसी-गंडक बेसिन में हाई अलर्ट रखा गया है।

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की रेस्क्यू और राहत टीमें भी तैयार हैं। वहीं भारत नेपाल को राहत सामग्री भेजने की तैयारी कर रहा है।

सबसे बड़ी चिंता लापता यात्रियों को लेकर है। शुरुआती जानकारी में 100 से ज्यादा भारतीयों समेत सैकड़ों यात्रियों और पर्यटकों के लापता होने की बात सामने आई है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इन आंकड़ों की पुष्टि में जुटी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *