Chhattisgarh | SI रिजल्ट पर नया खुलासा!

Spread the love

Chhattisgarh | New revelation on SI result!

रायपुर। CGPSC की SI भर्ती परीक्षा के प्रीलिम्स रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ जैसे नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया। कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने भी इस मामले को लेकर तंज कसा।

विवाद बढ़ने के बाद CGPSC ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय स्वयं दर्ज किए थे। इन्हीं नामों के आधार पर प्रवेश पत्र जारी हुए और पूरी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी। आयोग ने सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारी से बचने की अपील की है। वहीं भाजपा ने कांग्रेस से युवाओं में भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *