Raipur Police Transfer | Major reshuffle in Raipur Police!
रायपुर। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 34 पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसमें SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
नई सूची के मुताबिक कई पुलिसकर्मियों को थानों से क्राइम ब्रांच भेजा गया है, जबकि कुछ को क्राइम ब्रांच से अलग-अलग थानों में जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तेज करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। सभी तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

