Chhattisgarh Transfer | Transfer again in Chhattisgarh Ministry
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) ने मंत्रालय संवर्ग के दो अवर सचिवों के तबादले का आदेश जारी किया है। दोनों अधिकारियों को एक-दूसरे के स्थान पर पदस्थ किया गया है।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया है। तबादले के बाद दोनों अधिकारी अपने नए विभागों में जिम्मेदारी संभालेंगे।
