Bilaspur Central Jail | The case of death of a prisoner in Central Jail reached the Supreme Court
बिलासपुर. बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदी श्रवण सूर्यवंशी की मौत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए छत्तीसगढ़ के डीजीपी और गृह सचिव को 4 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का निर्देश दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट द्वारा दिए गए 1 लाख रुपये के मुआवजे को अपर्याप्त बताते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि हिरासत में मौत के मामले में अब तक एफआईआर क्यों नहीं हुई और आपराधिक जांच के लिए क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने सरकार के हलफनामे पर भी असंतोष जताते हुए विस्तृत जवाब तलब किया है।
