Pawan Khera Raipur Visit | रायपुर में खेड़ा का बड़ा हमला!

Spread the love

Pawan Khera Raipur Visit | Big attack by Khera in Raipur!

रायपुर. रायपुर पहुंचते ही कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सियासी तापमान बढ़ा दिया। जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर के समापन से पहले उन्होंने RSS और राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर तीखे सवाल खड़े किए और कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

पवन खेड़ा ने दावा किया कि राम मंदिर ट्रस्ट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच और निगरानी में बना है और इसकी गतिविधियों पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजर रही है। अयोध्या से जुड़े कथित मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

RSS के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेड़ा ने कहा कि संघ का स्वतंत्रता आंदोलन और देश के इतिहास में कोई योगदान नहीं रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संगठनों की कार्यशैली ने हिंदू समाज को नुकसान पहुंचाया है।

खेड़ा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया के दौर में प्रशिक्षण शिविरों की अहमियत और बढ़ गई है। इससे कार्यकर्ताओं को संवाद, संगठन और जनता से जुड़ने के नए तरीके सीखने का अवसर मिलता है।

रायपुर में चल रहे 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होगा, जहां पवन खेड़ा जिला अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले राहुल गांधी भी इस शिविर में शामिल होकर संगठन को मजबूत करने के मंत्र दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *